हिन्दी पाठशाला के एडवांस कक्षा के विद्यार्थियों की प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन
हिन्दी पाठशाला के विद्यार्थी समय- समय पर विभिन्न गतिविधिओं के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहते हैं| इस बार एडवांस कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर’ विषय पर अपनी हिन्दी भाषा की कुशलता का प्रदर्शन किया, जिसमें किसी बच्चे ने मोर पर कविता लिख कर मोर की सुंदरता और विशेषता का परिचय कराया तो किसी बच्चे ने power point presentation के द्वारा मोर के व्यवहार, खान-पान और उनके आवास के बारे में बताया| एक बच्चे ने मोर के पंख के आकार में poster paper पर मोर की विशेषताओं का वर्णन किया तो किसी बच्चे ने card board पर मोर पक्षी की सुंदर आकृति बनाकर उसके सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक महत्व का संक्षिप्त परिचय दिया|
हिन्दी पाठशाला के विद्यार्थियों की ऐसी मेहनत और लगन देखकर हिन्दी भाषा के प्रति उनका लगाव स्पष्ट दिखाई देता है|